फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Gajraula mobile shopkeeper sent messages to girl, her family members thrashed him

Amroha: गजरौला में मोबाइल दुकानदार की करतूत, युवती को भेजे आपत्तिजनक मैसेज, परिजनों ने कर डाली धुनाई

Sat, 19 Apr 2025 05:55 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला
संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 19 Apr 2025 05:55 PM IST
सार

युवती को परेशान कर रहे दुकानदार को परिजनों ने जमकर पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी दुकानदार पर पीछा करने और बार-बार संदेश भेजने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Amroha: Gajraula mobile shopkeeper sent messages to girl, her family members thrashed him
गजराैला पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

युवती को काफी समय से परेशान कर रहे दुकानदार को युवती के परिजनों ने जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती कुछ दिनों पूर्व इंदिरा चौक स्थित मोबाइल की मरम्मत करने वाले दुकानदार के पास मोबाइल सही कराने आई थी। आरोप है कि इस दौरान दुकानदार ने युवती का मोबाइल नंबर ले लिया।

विज्ञापन


इसके बाद वह युवती के फोन पर संदेश भेजने लगा। उसने युवती का पीछा करना शुरू कर दिया। युवती ने यह बात अपने परिजनों को बताई। उसके भाई ने दुकानदार के मोबाइल नंबर को ले लिया। सबक सिखाने के लिए उसकी तलाश में जुट गया। दुकानदार पर आरोप है कि उसने शनिवार दोपहर युवती के मोबाइल पर फिर संदेश भेज दिया।
विज्ञापन


उसे तलाश करते हुए युवती के भाई और अन्य परिजन आ गए। आरोपी दुकानदार की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि तहरीर मिलने पर दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों संग पार्टी करने गए हेयर सैलून संचालक को कार ने रौंदा, मौत
दोस्तों संग पार्टी करने गए हसनपुर के हेयर सैलून संचालक जुनैद (28) को सड़क पर कार ने रौंद दिया। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गए। बाद में अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। नगर के मोहल्ला कंकर वाला कुआं निवासी मोहम्मद हुसैन का बेटा जुनैद नगर के पुराना डाकखाना के पास सैलून चलाते थे।

वह शुक्रवार की रात करीब 9 बजे दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए निकले हुए थे। हसनपुर- संभल मार्ग पर अब्दुल्ला कॉलोनी की तरफ सड़क किनारे स्थित एक जिम के नजदीक सामने से बाइकों की टक्कर हो गई थी। जिसे देखने के लिए जुनैद सड़क के किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मैक्स ने जुनैद को रौंद दिया।

घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। देर रात मुरादाबाद ले जाते समय जुनैद की रास्ते में मौत हो गई। जुनैद अविवाहित थे। वह पांच बहन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed