{"_id":"69a137f118b208b8de0d80cf","slug":"amroha-fire-breaks-out-in-two-cotton-waste-factories-in-islam-nagar-causing-loss-of-lakhs-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: इस्लाम नगर में कॉटन वेस्ट के दो कारखानों में लगी आग, लाखों का नुकसान, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: इस्लाम नगर में कॉटन वेस्ट के दो कारखानों में लगी आग, लाखों का नुकसान, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका
Fri, 27 Feb 2026 11:52 AM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Published by: Vimal Sharma
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:52 AM IST
सार
अमरोहा के स्थित इस्लाम नगर में सईद और दानिश के कॉटन वेस्ट कारखानों में भीषण आग लग गई। पांच दमकल गाड़ियों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
अमरोहा की फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमरोहा के मोहल्ला लकड़ा स्थित इस्लाम नगर में बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे कॉटन वेस्ट के दो कारखानों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस के मुताबिक आग सईद और दानिश के कारखानों में लगी। कॉटन वेस्ट में आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
नगर थाना पुलिस और रज्जाक पुलिस चौकी की टीम ने भी पहुंचकर क्षेत्र की घेराबंदी की और आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर कराया। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
संकरी गलियों और अंदर भरे ज्वलनशील सामग्री के कारण आग बुझाने में कठिनाई आई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
प्राथमिक आकलन के अनुसार आग से करीब 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कारखानों में रखा कच्चा माल, तैयार माल और मशीनें जलकर राख हो गईं। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि दमकल विभाग ने आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन