{"_id":"62f0036dc4c8e17f2e546152","slug":"amroha-cultural-jpnagar-news-mbd437159097","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन का अंतिम सोमवार आज, कांवड़ियों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का अंतिम सोमवार आज, कांवड़ियों का सैलाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा/हसनपुर। सावन के आखिरी सोमवार को लेकर कांवड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। अधिकांश कांवड़िये अपने गंतव्यों पर पहुंच गए हैं। हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल पूरी तरह से शिवमय है। सोमवार सुबह चार बजे से शिवालयों में जलाभिषेक होगा।
ब्रजघाट व हरिद्वार से कांवड़ लाने जाने के कारण रविवार को हाईवे पूरी तरह से खचाखच रहा। हाईवे पर जगह-जगह शिवभक्तों का स्वागत किया गया। नाचते गाते कांवड़िये गंतव्य के लिए रवाना हुए। चारों ओर बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। तेज आवाज डीजे पर शिव भक्त नाचते नजर आए। शिव भक्तों के बेड़ों में देवी-देवताओं की झांकियां नजर आईं। वहीं शिव-पार्वती व राधा-कृष्ण के रूप में सजे कलाकार भजनों पर नाचते रहे। शाम होते अधिकांश शिवभक्त अपने गंतव्यों पर पहुंच गए। जिससे शिव मंदिरों के आसपास काफी भीड़ रही।
सोमवार को नगर के वासुदेव तीर्थ स्थित शिव मंदिर, श्री गंगानाथ मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर, रियासत वाले मंदिर, सुबोध के शिव मंदिर, शिव शक्ति मंदिर छंगा दरवाजा समेत अन्य मंदिरों में जलाभिषेक की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। सुबह से शिव भक्त लाइन में लगने शुरू हो जाएंगे। शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल मंदिरों के आसपास तैनात कर दिया गया है। वहीं शिविरों मेें कांवड़ियों के रहने, खाने-पीने की व्यवस्था है। हसनपुर के झारखंड महादेव शिवाला मंदिर पर जलाभिषेक की पूरी तैयारी है। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी होगा।