फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha,corona

मासूम बच्ची समेत 19 और कोरोना संक्रमित मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
amroha,corona
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण तेली से बढ़ रहा है। रोजाना मरीज मिल रहे हैं। संक्रमण बच्चों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। मंगलवार को भी पांच साल की बच्ची समेत 19 लोग और संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में सबसे अधिक बारह महिलाएं शामिल हैं। वहीं सबसे ज्यादा लोग मंडी धनौरा क्षेत्र में पॉजिटिव मिले हैं। फिलहाल सभी को होम आइसोलेट कर चिकित्सकों की देखरेख में उपचार कराया जा रहा है। किसी भी मरीज को कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि मंगलवार को करीब चार सौ से अधिक आरटीपीसीआर सैंपल की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें 19 लोग संक्रमित पाए गए हैं। पॉजिटिव मिले मरीजों में एक पांच साल की बच्ची और 12 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

इसमें धनौरा में सबसे ज्यादा 10 लोग संक्रमित मिले। जबकि जोया मेंचार और हसनपुर में 5 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसलिए लोग भीड़भाड़ वाले इलाके में मास्क लगाकर जाएं। कोरोना से संबंधित लक्षण मिलने पर तुरंत जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed