फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Called girlfriend fiance, lover said - don marry me, we love you

कार्ड छपे.. टूट गया रिश्ता: प्रेमिका के मंगेतर को किया फोन, प्रेमी बोला- शादी मत करना यार हम प्यार करते हैं

Mon, 27 May 2024 01:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आदमपुर (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, आदमपुर (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 27 May 2024 01:13 PM IST
सार

आदमपुर थानाक्षेत्र में युवती का रिश्ता तय होने के बाद उसके कथित प्रेमी ने मंगेतर को फोन कर दिया। बताया कि वह दोनों आपस में प्रेम करते हैं। इसके बाद रिश्ता टूट गया। पीड़ित परिवार ने शादी के कार्ड छपवाकर रिश्तेदारों में बांट दिए थे। 

विज्ञापन
Amroha: Called girlfriend fiance, lover said - don marry me, we love you
पीड़ित परिवार ने पुलिस से की शिकायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव में युवती का रिश्ता तय होने के बाद मंगेतर पर युवती के प्रेमी ने फोन किया। कहा कि ये शादी मत करना है। हम एक दूसरे से प्यार करते हैं। अंजाम ठीक नहीं होगा। इसके बाद मंगेतर ने शादी से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


लड़की पक्ष के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती का पास के ही गांव निवासी लड़के से रिश्ता तय हो गया और दोनों पक्षों की सहमति पर शादी के दिन तारीख भी तय हो गई।
विज्ञापन


लड़की के पिता ने शादी के कार्ड भी छपवाकर रिश्तेदारों में बांट दिए। लेकिन शादी के कार्ड बंटने के बाद मंगेतर ने शादी करने से अचानक मना कर दिया। वजह पूछी गई तो मंगेतर ने बताया कि युवती के प्रेमी ने फोन पर धमकी दी है कि ये शादी मत करना।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। युवक ने शादी से साफ इन्कार कर दिया है। लड़की पक्ष के लोगों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, रिश्ता टूटने की वजह से लड़की पक्ष और लड़के पक्ष के घरों में चल रही शादी की तैयारियों पर पानी फिर गया है।

सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed