फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Accused going court escaped by jumping from police van, force searching five police stations

अमरोहा: पेशी पर जा रहा आरोपी चलती वैन से कूदकर फरार, एसओजी समेत पांच थानों की फोर्स कर रही तलाश

Mon, 18 Sep 2023 07:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 18 Sep 2023 07:18 PM IST
सार

पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी के खिलाफ विभिन्न मामलों में आठ केस दर्ज थे। उसे नौ जुलाई 2023 को रहरा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में जेल भेजा था। हिरासत से भागने वाले आरोपी की पहचान वाजिद के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन
Amroha: Accused going court escaped by jumping from police van, force searching five police stations
अमरोहा के हसनपुर में चेकिंग करते पुलिस कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा के हसनपुर कचहरी में पेशी पर लाया गया बंदी (बाइक चोरी का आरोपी) पुलिस अभिरक्षा से चलती वैन से कूद कर फरार हो गया। उस पर डिडौली, हसनपुर और रहरा कोतवाली में आठ मुकदमे दर्ज हैं। नौ जुलाई 2023 को रहरा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में जेल भेजा था। अभिरक्षा से बंदी के फरार होने की घटना के बाद पुलिस के होश उड़ गए।

विज्ञापन


उसकी तलाश में एसओजी समेत अन्य टीमों समेत पांच थानों का फोर्स लगाया गया है। पुलिस अभिरक्षा से भागने वाला बंदी रहरा थानाक्षेत्र के गंगवार गांव का रहने वाला वाजिद है। रहरा थाना पुलिस ने वाजिद को जयतौली गांव के रहने वाले उसके साथी अनुज के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


वाजिद और अनुज की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद की थीं। पुलिस का दावा था कि आरोपी अनुज मोटरसाइकिल मैकेनिक था। उस पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। वाजिद पर डिडौली, रहरा और हसनपुर कोतवाली में चोरी, लूट, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट, हत्या की कोशिश के आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नौ जुलाई को चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। सोमवार को बंदी वाजिद की वाहन चोरी के मुकदमे में हसनपुर कचहरी में पेशी थी। लिहाजा वाजिद अन्य करीब 30 से 35 कैदियों के साथ पहले वैन में सवार होकर अमरोहा कचहरी लाया गया।

इसके बाद उसे हेड कांस्टेबल सरताज अली और कांस्टेबल शुभम कटारिया की अभिरक्षा में हसनपुर कचहरी भेजा गया। कैदी वैन को चालक जयशंकर राय चला रहे थे। पेशी के बाद करीब सवा चार बजे वाजिद को अमरोहा कचहरी लाया जा रहा था। उसे हथकड़ी लगी हुई थी।

इस दौरान कांस्टेबल शुभम कटारिया इंसास राइफल से लैस था। हेड कांस्टेबल सरताज अली वैन चालक जयशंकर राय के पास आगे बैठे हुआ था। लापरवाही यह रही की पुलिसकर्मियों ने वैन को केवल अंदर से लॉक किया था।

जैसे ही कैदी वैन जोया से अमरोहा रोड पर पहुंची। तभी हथकड़ी लगा वाजिद चलती वैन से कूद कर फरार हो गया। फिलहाल रजबपुर, अमरोहा, डिडौली, अमरोहा देहात, गजरौला, एसओजी, सर्विलांस टीम उसकी तलाश में जुटी है।

 
करीब दो महीने पहले पुलिस अभिरक्षा से फरार बंदी वाजिद चोरी के मुकदमे में जेल भेजा गया था। उसी मुकदमे में सोमवार को पेशी पर हसनपुर कचहरी लाया गया था। पेशी के बाद अमरोहा कचहरी आते समय वाजिद फरार हो गया। इसमें पुलिस कर्मियों की लापरवाही रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलेभर में नाकाबंदी कर फरार बंदी को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -कुंवर अनुपम सिंह, एसपी अमरोहा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed