फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Allegations of neglect by Nishad Party officials at Ganga Mela Pujan

Amroha News: गंगा मेला पूजन पर निषाद पार्टी पदाधिकारियों की उपेक्षा का आरोप

Tue, 04 Nov 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 04 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Allegations of neglect by Nishad Party officials at Ganga Mela Pujan
अमरोहा। निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव बलराज सिंह प्रजापति ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि गंगा मेला पूजन पर सिर्फ भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों को ही बुलाया गया। किसी भी अन्य दल के पदाधिकारियों या जन प्रतिनिधियों को नहीं बुलाया गया।
विज्ञापन

यह जिला प्रशासन का एक पक्षपातपूर्ण रवैया है। उन्होंने कहा कि गंगा मेला करोड़ों हिंदुओं की आस्था का पर्व है। इस गंगा मेला पूजन पर निषाद पार्टी के पदाधिकारी को भी निमंत्रण देना चाहिए था, लेकिन जिला प्रशासन निषाद पार्टी के पदाधिकारी की उपेक्षा कर रहा है। कहा कि इसकी शिकायत निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस तरह से गंगा मेला पूजन पर कई कार्यक्रम हुए, इन कार्यक्रमों की सूचना निषाद पार्टी के किसी पदाधिकारियों को नहीं दी गई है। सरकार में गठबंधन के बाद भी निषाद पार्टी के पदाधिकारियों की उपेक्षा हुई है। पार्टी के किसी पदाधिकारी को नहीं निमंत्रण नहीं दिया गया। प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया। कहा कि गंगा मेले में पास भी भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों या सपा, बसपा के लोगों को दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed