{"_id":"67f6d649c6e8c7bc6b0ace95","slug":"all-ration-card-holders-will-come-under-the-purview-of-investigation-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-137722-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जांच की जद में आएंगे सभी राशन कार्ड धारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जांच की जद में आएंगे सभी राशन कार्ड धारक
Thu, 10 Apr 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जोया के पलौला गांव में क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन की प्रधान सास गुले आयशा के खिलाफ मनरेगा फर्जीवाड़े के बाद अब राशन कार्ड मामले की भी जांच भी शुरू हो गई है। सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ जोया ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। इसके साथ ही गांव में सभी राशन कार्ड धारक जांच की जद में आएंगे।
पलौला में मोहम्मद शमी की बहन-बहनोई समेत परिवार के आठ लोगों द्वारा मनरेगा मजदूरी लेने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था, कि प्रधान गुले आयशा (शमी की बहन की सास) द्वारा पात्र गृहस्थी राशन कार्ड द्वारा राशन लेने का मामला सामने आया था। गुले आयशा के राशन कार्ड में चार यूनिट दर्ज हैं। जिनका उनके द्वारा राशन लिया जाता रहा है।
मामले का खुलासा हुआ तो डीएम निधि गुप्ता ने डीएसओ से जानकारी लेते हुए मामले की जांच सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा को सौंप दी। सीडीओ ने मामले की जांच बीडीओ जोया को सौंप दी। बीडीओ जोया ने भी मामले की जांच को तीन सदस्यीय कमेटी बना दी है। जिसमें एडीओ पंचायत, एडीओ समाज कल्याण और बोरिंग टैक्निशियन शामिल हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही गांव में अन्य राशन कार्ड धारक भी जांच की जद में आ गए हैं। गांव में हर राशन कार्ड की जांच की जाएगी तथा अपात्रों के राशन कार्डों को निरस्त किया जाएगा।