फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   All irrigation resources, government tube wells should be kept in running condition

सिंचाई के सभी संसाधनों, सरकारी नलकूपों को चालू स्थिति में रखा जाए : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
All irrigation resources, government tube wells should be kept in running condition
जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देशित करते हुए कहा कि सूखे को देखते हुए सिंचाई के सभी संसाधनों, सरकारी नलकूपों को चालू स्थिति में रखा जाए। रोस्टर के अनुसार चलाए जाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में संभावित सूखे तथा उससे उत्पन्न होने वाली समस्या के संबंध में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने अधीनस्थों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सूखे के संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने पंचायती राज विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि पेयजल के सभी स्रोतों, संसाधनों की उचित मरम्मत एवं पूर्ण तैयार करवा दिया जाए। खराब नलकूप को भी समय से मरम्मत सुनिश्चित करा दिया जाए। पशुओं के पेयजल हेतु सिंचाई विभाग के नहरों, नलकूप, निजी नलकूपों के माध्यम से तालाब पोखर को भरवाने की व्यवस्था की जाए। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि खराब ट्रांसफार्मर निर्धारित अवधि में बदल दी जाए। रोस्टर के अनुसार निर्धारित समय में विद्युत आपूर्ति निश्चित किया जाए। अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देशित करते हुए कहा कि सिंचाई के सभी संसाधनों सरकारी नलकूपों को चालू स्थिति में रखा जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि लोगों में लू संक्रामक रोगों एवं महामारी से बचाने के लिए आवश्यक निषेधात्मक व्यवस्था एवं सघन चिकित्सा व्यवस्था की जाए। जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मृदा में नमी संरक्षण के उपायों का प्रचार प्रसार किया जाए। वैकल्पिक फसलों के साथ-साथ खाद बीज उर्वरक की प्रबंध की व्यवस्था की जाए। फसलों को रोग बचाव के लिए टीकाकरण की समुचित व्यवस्था की जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी भगवान शरण, मुख्य विकास अधिकारी चंद्र शेखर शुक्ल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजीव सिंघल, जिला वन अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपजिलाधिकारी धनौरा, अपर उप जिलाधिकारी सुबोध कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed