{"_id":"5f29ab7c8ebc3eaae2694c69","slug":"alert-jpnagar-news-mbd358109222","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में राममंदिर भूमि पूजन को लेकर पुलिस सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में राममंदिर भूमि पूजन को लेकर पुलिस सतर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। अयोध्या में राममंदिर भूमि पूजन को लेकर जनपद पुलिसहाई अलर्ट पर है। जिले की सीमाएं सील है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने तलाशी अभियान चला रही है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद है। शहर के चौक-चौराहों पर भी पुलिस तैनात की गई है। शहर में पुलिस गश्त बढाई गई है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहनों में सवार सवारियों की तलाशी लेकर आगे भेजा गया।
आज अयोध्या में राममंदिर के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ सहित कई मंत्री और नेता बतौर मुख्यतिथि उपस्थिति रहेंगे। वर्षों तक विवादित रहे अयोध्या में राममंदिर भूमि पूजन के दौरान सुरक्षा एजेंसियां सतर्क है। यूपी के तमाम जिला में सतर्कता बढ़ाई गई है। ऐसे में पुलिस कोई चूक नहीं छोड़ना चाहती हैं। एसपी डॉ विपिन ताडा ने सुरक्षा के लिहाज से जिले में हाईअलर्ट जारी किया हुुआ है। 33 प्वाइंटों से जिले की सीमाएं सील है। सभी स्थानों पर पुलिस मुस्तैद रखी गई है। वाहर से आने वाले सभी लोगों को तलाशी ली जा रही है। मंगलवार को दिन और रात में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। बाइक, कार और बसों की चेकिंग की। वाहनों में सवार सवारियों की तलाशी की गई। एसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि अयोध्या में राममंदिर भूमि पूजन को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ाई गई है। सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।