{"_id":"6417726fc22a2132f40e8994","slug":"after-seven-days-the-animal-became-kaal-again-29-year-old-youth-died-jpnagar-news-c-15-1-mbd1028-90397-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सात दिन बाद छुट्टा पशु फिर बना काल, 29 वर्षीय युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सात दिन बाद छुट्टा पशु फिर बना काल, 29 वर्षीय युवक की गई जान
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। जनपद अमरोहा में छोटा पशु लोगों के लिए कॉल बनते जा रहे हैं। 12 मार्च को सांड की टक्कर से बाइक सवार बिजनौर निवासी युवक की नौगांवा सादात क्षेत्र में मौत हो गई थी। इसके सात दिन बाद फिर एक बाइक सवार के लिए पशु काल बन गया।
रजबपुर के गांव गजरौला प्रभुवन के रहने वाले रामरत्न सिंह व उसका बेटा मजदूर मुनेन्द्र सिंह (29) बाइक पर सवार होकर शनिवार को हसनपुर स्थित अपनी बेटी के रेनू के घर गया था। यहां से करीब रात आठ बजे हसनपुर की दिशा से अपने गांव लौट रहे थे। अतरासी मार्ग घरौंट के पास बाइक को आवारा पशु ने टक्कर मार दी। जिससे पिता व पुत्र घायल हो गए। बताया जाता है कि घायल मुनेन्द्र के नीचे गिरने पर ही पशु ने हमला कर दिया। जिससे मुनेन्द्र के सीने में सींग लग गया। देर रात उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटी छोड़ी में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सेहरावत का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।