फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After an altercation between two policemen, there was a fight, the station in-charge removed

दो पुलिसकर्मियों में कहासुनी के बाद मारपीट की नौबत, थाना प्रभारी ने हटाए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
After an altercation between two policemen, there was a fight, the station in-charge removed
ब्रजघाट चौकी पर दो पुलिसकर्मियों में कहासुनी के बाद मारपीट की नौबत आ गई। अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच बचाव किया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने आला अफसरों को सूचना दी। इसके बाद दोनों को अलग-अलग क्षेत्र पर तैनात कर दिया।
विज्ञापन

ब्रजघाट चौकी पर पहले से ही एक मुख्य आरक्षी की तैनाती थी। जल्द में ही एक दूसरा और तैनात कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जल्द ही तैनात किया गया मुख्य आरक्षी तवज्जो नहीं दिए जाने के कारण क्षुब्ध है। इसको लेकर उसकी अनबन रहती है। सोमवार की रात पुलिसकर्मी गश्त कर चौकी लौटे। उसने उन पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया। इसके बाद कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट की नौबत आ गई। मामला तूल पकड़ता देख चौकी प्रभारी करमजीत सिंह ने इसकी सूचना तुरंत थाना प्रभारी अरिहंत सिद्धार्थ को दी। वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी आला अफसरों को दी। जिसके बाद दोनों को चौकी से हटा दिया। उनको अलग-अलग क्षेत्र पर तैनात किया गया है। थाना प्रभारी अरिहंत सिद्धार्थ का कहना है कि आवास को लेकर दोनों के बीच कोई बात हुई थी। दोनों को चौकी से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed