{"_id":"6ab97a225da3fbdb6a08fdf1","slug":"adil-from-aligarh-defeated-vishnu-from-jijhodha-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-174126-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अलीगढ़ के आदिल ने जिझोढ़ा के विष्णु को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अलीगढ़ के आदिल ने जिझोढ़ा के विष्णु को दी पटकनी
विज्ञापन
हसनपुर। गांव कुटी दौलतपुर में छड़ी मेले के अवसर पर रविवार को दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में स्थानीय पहलवानों के साथ ही दूर-दराज के जिलों के पहलवानों ने जीत के लिए खूब दांवपेच दिखाकर वाहवाही लूटी। अलीगढ़ के आदिल पहलवान ने जिझोढा के विष्णु पहलवान को चित कर जीत दर्ज की।
दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि व संयोजक जिला पंचायत सदस्य पति पिंटू भाटी ने पहलवानों के हाथ मिलाकर किया। पहली कुश्ती अलीगढ़ के आदिल पहलवान व जिझोढा के विष्णु पहलवान के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने जीत के लिए भरसक प्रयास किए लेकिन अंत में आदिल ने शानदार दांव लगाकर विष्णु पहलवान को मात दी। इसके अलावा नेपाल के पंडित थापा ने आगरा के एप्पल पहलवान, अजमेर शरीफ के पहलवान ने कुरुक्षेत्र के बिरला सेठी को पटखनी दी।
पिपलोती के कलवा पहलवान ने जागीराबाद के ढोला, कलियर शरीफ के नौशाद साबरी ने सहारनपुर के कालू पहलवान, अभिषेक ने जागीराबाद के सोनू व सहसौली के सतीश ने सहारनपुर के मुन्ना पहलवान को चित किया। रेफरी की भूमिका टीकम पहलवान ने निभाई, जबकि संचालन सुरेंद्र सिंह लोहिया ने किया। इस दौरान जितेंद्र सिंह प्रधान, ब्रह्मपाल सिंह, विपिन भड़ाना, पप्पू सिंह, ब्रह्मपाल नागर, अमरजीत सिंह, मोनू बिजौली, लाखन सिंह गुर्जर रहे।