{"_id":"6a8e043d65c699d07007c8b9","slug":"a2r-panther-defeated-neelkanth-cricket-academy-by-28-runs-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-171408-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एटूआर पैंथर ने नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी को 28 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एटूआर पैंथर ने नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी को 28 रन से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। गजरौला के डीचीएस क्रिकेट एकेडमी मैदान में एटूआर पैंथर ने नीलकंठ क्रिकेट एकेडमी को 28 रन से हरा दिया। इस जीत में एटूआर पैंथर के हरफनमौला प्रदर्शन का अहम योगदान रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए एटूआर पैंथर ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 131 रन बनाए। जवाब में नीलकंठ की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 103 रन ही बना सकी।
एटूआर पैंथर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज कृष्णा बिना खाता खोले आउट हो गए। पर्व चौहान ने 24 और राहुल गुर्जर ने 16 रन बनाकर पारी को संभाला। मध्यक्रम में तुषार शर्मा ने 28 और शुभम ने नाबाद 28 रन का योगदान दिया। राहुल कश्यप ने 14 और रोहित ने नाबाद 12 रन बनाकर टीम को 131 रन तक पहुंचाया। नीलकंठ के लिए गौरांशु चौहान, रविंद्र और शिवा चौधरी ने दो-दो विकेट लिए।
132 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीलकंठ की शुरुआत धीमी रही। आमिर ने 25 रन बनाए, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। एटूआर पैंथर के आयुष चिंगारी ने पांच ओवर में 20 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। तुषार शर्मा, राहुल गुर्जर, आशु दक्ष और लोकेश चौहान ने एक-एक विकेट लेकर नीलकंठ की पारी पर अंकुश लगाए रखा। अंततः नीलकंठ की टीम 103 रन तक ही पहुंच सकी।