{"_id":"6a1c93ecefc36fdb0f06ed69","slug":"a-young-man-took-the-teenager-away-from-her-home-a-report-was-filed-jpnagar-news-c-275-1-sbl1015-136062-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: किशोरी को घर से ले गया युवक, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: किशोरी को घर से ले गया युवक, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 01 Jun 2026 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई के एक मोहल्ला से युवक 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पूर्व में भी युवक द्वारा किशोरी के साथ छेड़छाड़ की गई थी, जिसमें मोहल्ले के लोगों द्वारा समझौता करा दिया गया था। किशोरी के पिता ने बताया कि शुक्रवार की रात 11 बजे पत्नी की तबीयत खराब होने पर बहजोई दवाई दिलाने के लिए गए थे। इसी दौरान मोहल्ले का ही एक युवक मौका पाकर बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि आरिश नामक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
-- -- -- -- -- -- --
दंपती ने महिला को मारपीट कर घायल किया
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव चितौरा निवासी फूलवती का आरोप है कि शनिवार की शाम 7:30 बजे अपने घर के मुख्य गेट पर खड़ी थी, तभी मोहल्ले के दंपत्ति ने नाली की सफाई करने को लेकर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों की भीड़ को देखकर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि महिला की तहरीर पर गांव चितौरा निवासी नौ देवी और बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।