{"_id":"65f898c37f5260ab1307d5a4","slug":"a-young-man-took-a-teenage-girl-after-befriending-her-on-facebook-and-raped-her-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-115737-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फेसबुक पर दोस्ती कर किशोरी को ले गया युवक, किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फेसबुक पर दोस्ती कर किशोरी को ले गया युवक, किया दुष्कर्म
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर युवक भगाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति का कहना है कि वह नोएडा की एक गारमेंट फैक्टरी में काम करता है। परिवार भी साथ ही रहता है। उसकी 16 वर्षीय बेटी भी साथ रहती थी। फेसबुक के माध्यम से बेटी जनपद शाहजहांपुर के एमएम साउथ क्षेत्र ग्राम गोहनिया निवासी बिजेंद्रपाल के संपर्क में आई। आरोपी बिजेंद्रपाल ने बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया और उसे अपने साथ भगाकर ले गया। इसकी शिकायत हसनपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की। दो दिन पूर्व पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था।
पूछताछ में किशोरी ने बताया कि बिजेंद्रपाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि नगर के रहरा अड्डे के पास से आरोपी बिजेंद्रपाल को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -