{"_id":"68fe8e1c13feb3a9f807878b","slug":"a-young-man-from-west-bengal-who-came-to-work-in-rajabpur-has-gone-missing-and-a-missing-person-report-has-been-filed-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-150393-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रजबपुर में काम करने आया पश्चिम बंगाल का युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रजबपुर में काम करने आया पश्चिम बंगाल का युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज
Mon, 27 Oct 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर। गांव मंजूरपुर में काम करने आया पश्चिम बंगाल का युवक संदिग्ध हालत में लापता हो गया। पश्चिम बंगाल पुलिस की जीरो एफआईआर पर रजबपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की मां का आरोप है कि उसके बेटे का अपहरण करके बंधक रखा गया है।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के गांव कुमरिमारी में लेफ्टिनेंट पतिराम बाबलिया का परिवार रहता है। उनकी पत्नी सबिता बाबलिया ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके मुताबिक सात अप्रैल को उनका बेटा रवि बाबलिया (35) ओएनजीसी बोरिंग प्रोजेक्ट के तहत रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव मंजूरपुरा में काम करने आया था। उनके साथ में तारक बाबलिया व दो अन्य लोग भी इसी प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे।
अक्तूबर के पहले सप्ताह में काम के दौरान रवि लापता हो गया। उसका मोबाइल भी बंद हो गया। काफी दिन तक बेटे से कोई संपर्क नहीं हो पाया तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी लेकिन उसका पता नहीं मिला। सबिता बाबलिया ने पश्चिम बंगाल में बुरुईपर एसपी से शिकायत की थी। इसके बाद जीरो एफआईआर के तहत सुंदरन कोस्टल थाने में रवि बाबलिया की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने मामले की रिपोर्ट अमरोहा ट्रांसफर कर दी थी। इसके आधार पर थाना पुलिस ने रवि बाबलिया की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि युवक का पता लगाने के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।