फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A viral post about a summer trip led to friendships between three couples, including a teacher and a museum curator.

Amroha News: आपत्तिजनक पोस्ट वायरल कर भावनाए आहत करने में शिक्षक दंपती समेत तीन फंसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
A viral post about a summer trip led to friendships between three couples, including a teacher and a museum curator.
अमरोहा। अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता ने कुछ लोगों पर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से आपत्तिजनक पोस्ट वायरल कर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने शिक्षक दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के मोहल्ला कोट निवासी अधिवक्ता मनु शर्मा ने आरटीआई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष भी हैं। उनकी शिक्षक दंपती से विवाद चल रहा है। आरोप लगाया कि उनके दोस्त एवं अधिवक्ता मुजाहिद हुसैन की बहन इखलास जहां का भी पारिवारिक और कानूनी विवाद चल रहा है। इखलास जहां शिक्षक दंपती के साथ मिलकर उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रही है। प्राथमिकी के मुताबिक 11 से 15 जून तक इखलास जहां ने अपने व्हाट्सएप नंबर और अन्य सहयोगियों की मदद से लर्नेड एडवोकेट अमरोहा सहित विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अधिवक्ता और उनके पिता के संबंध में अपमानजनक, अश्लील, अभद्र संदेश प्रसारित किए। साथ ही उनके पिता का वीडियो भ्रामक और धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले शब्दों के साथ वायरल किया गया। मनु शर्मा के मुताबिक इस संबंध में 20 जून को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी जांच के दौरान साइबर क्राइम थाना द्वारा तथ्यों की पुष्टि करते हुए रिपोर्ट भेजी गई। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले में इखलास जहां, वर्षा गुप्ता, अर्पित खंडेलवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed