{"_id":"6859b0d138cc78e2590463c0","slug":"a-teenager-plucking-tomatoes-in-a-field-was-molested-case-registered-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-142344-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: खेत में टमाटर तोड़ रही किशोरी से छेड़खानी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: खेत में टमाटर तोड़ रही किशोरी से छेड़खानी, केस दर्ज
Tue, 24 Jun 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। खेत में टमाटर तोड़ रही किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने छेड़खानी कर दी। विरोध पर मारपीट भी की। साथ ही बचाव को आए किशोरी के भाई से गाली-गलौज की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।
रजबपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की नाबालिग बेटी रविवार की सुबह खेत में टमाटर तोड़ रही थी। इसी दौरान गांव निवासी मनीष पहुंचा और टमाटर का कट्टा उठाने के बहाने किशोरी से छेड़खानी करने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो मारपीट कर दी। शोर मचाने पर किशोरी का भाई मौके पर पहुंचा तो आरोपी गाली गलौज करता हुए भाग गया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले आरोपी मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।