फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   पेड़ से लटका मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

पेड़ से लटका मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

Mon, 26 Nov 2018 12:34 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला किसान का शव, हत्या की आशंका
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रझेड़ा में रविवार तड़के अपने ही बाग में आम के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के फंदे पर किसान का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों नें किसान की हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या ही मान रही है, लेकिन पुलिस वजह नहीं पता पाई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रझेड़ा निवासी किसान महेंद्र सिंह चौहान (52) शनिवार रात को घर पर ही चारपाई पर सोया था। परिजनों के मुताबिक घर में कोई विवाद भी नहीं हुआ। सुबह तीन बजे उन्हें देखा तो वह अपनी चारपाई पर नहीं थे। परिजनों ने तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद खोजबीन करते हुए परिजन सुबह करीब पांच बजे खेत पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि अपने ही खेत में आम के बाग में पेड़ पर महेंद्र सिंह का शव फंदे पर लटका हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में खलबली मच गई। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। किसान की मौत की परिजनों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि पूरे गांव में महेंद्र का किसी से कोई विवाद भी नहीं था। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन बोले, महेंद्र नहीं कर सकते आत्महत्या
हसनपुर। गांव रझेड़ा निवासी किसान महेंद्र सिंह के चार संतान है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि तीन बेटे घर पर ही रहते हैं। बताते हैं कि महेंद्र सिंह गंगा स्नान पर डेरे के साथ तिगरी गए थे। वहां से वह शुक्रवार शाम को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर आए थे। उनके बड़े बेटे योगेश के मुताबिक घर में सब कुछ ठीक चल रहा था। किसी से कोई विवाद भी नही है। शनिवार रात को वह घर पर खाना खाकर सोये थे। परिजनों का कहना है कि महेंद्र सिंह आत्महत्या नहीं कर सकते। आत्महत्या करने का कोई कारण ही नहीं है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

रस्सी भी घर की नहीं थी
हसनपुर। गांव रझेड़ा निवासी किसान महेंद्र सिंह का शव अपने ही आम के बाग में पेड़ से जिस रस्सी के फंदे पर लटका मिला। वह रस्सी भी उनके घर की नहीं थी। परिजनों का कहना वह रस्सी घर से नहीं ले गए। इस तरह की प्लास्टिक की रस्सी घर में नहीं थी। तब प्रश्न उठता है कि आखिर वह रस्सी कहा से आ। खेत पर पड़ी झोपड़ी के आसपास भी देखा गया, लेकिन वहां भी उस तरह की रस्सी होने की कोई सुबूत नहीं मिला। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

---------------------------
गांव रझेड़ा में आम के बाग में किसान का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन परिजनों की संतुष्टि के लिए शव पीएम को भेज दिया गया। पीएम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। या जो परिजन तहरीर में लिखकर देंगे उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। - संजय प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed