फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   पुलिसकर्मियों ने नगर महामंत्री के साथ र्दुव्यवहार किया

पुलिसकर्मियों ने नगर महामंत्री के साथ र्दुव्यवहार किया

Tue, 03 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने नगर महामंत्री के साथ र्दुव्यवहार किया
मंडी धनौरा। भाजपा के नगर महामंत्री के साथ मारपीट करने के आरोपी दो सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नगर पुलिस चौकी पर तैनात दोनों पुलिसकर्मियों पर भाजपा के नगर महामंत्री सुनील प्रजापति के साथ मारपीट करने का आरोप है। भाजपाइयों ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। रविवार रात नगर के मुहल्ला अट्टा में दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। किसी ने 100 नंबर पर बदमाश आने की सूचना कर दी। मौके पर रात को ही 100 नंबर के अलावा नगर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही भी पहुंच गए। बताया जाता है कि सूचना देने वाले युवक ने पुलिसकर्मियों को बताया कि किसी सुनील नामक युवक झगड़ा कर रहा है। संयोगवश उधर से गुजर रहे भाजपा के नगर महामंत्री सुनील प्रजापति को सिपाहियों ने रोक लिया और थाने चलने को कहा। आरोप है कि थाने चलने से इंकार करने पर सिपाहियों ने सुनील प्रजापति की पिटाई कर दी थी। सुनील प्रजापति ने इसकी सूचना रात को ही विधायक राजीव तरारा को दी। सोमवार को भाजपाइयों का एक प्रतिनिधिमंडल अमरोहा जाकर एसपी से मिला। एसपी ने दोनों सिपाहियों दीपक और गौरव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, इसकी पुष्टि एसओ नवाब सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed