फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   वीआईपी गैलरी में जाने को कार्यकर्ताओ का हंगामा-नोकझोंक

वीआईपी गैलरी में जाने को कार्यकर्ताओ का हंगामा-नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
वीआईपी गैलरी में जाने को कार्यकर्ताओ का हंगामा-नोकझोंक
अमरोहा। कार्यकर्ताओं ने बिना वीवीआईपी, वीआईपी स्थानों पर निकलने का रौब झाड़ा। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। कई बार जमकर हंगामा की स्थिति बन गई। जमकर धक्कामुक्की हुई। पुलिस की बड़ी मुश्किल से हालात संभाले। पुलिस से अभद्रता करने में भाजपा की महिला कार्यकर्ता भी पीछे नहीं रही।
विज्ञापन

शनिवार को गजरौला के रमाबाई डिग्री कालेज के मैदान में 19 जनपद के 21 हजार बूथ अध्यक्षों के लिए बूथ सम्मेल आयोजित किया गया था। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहुंचे। कई केंद्रीय और प्रदेश के मंत्री शामिल हुए। कार्यक्रम में चार मंत्रों के सांसद और विधायकों ने भी शिरकत की। आयोजकों द्वारा सभी बूथ अध्यक्षों को पार्टी का परिचय कार्ड जारी किया गया था। करीब 25 हजार लोगों की व्यवस्था की गई थी। लेकिन कई हजार अधिक लोग कार्यक्रम में पहुंच गए। कालेज का मैदान खचाखच भर गया। इस दौरान कार्यकर्ता वीआईपी गैलरी में जाने के लिए उत्साहित नजर आए। जिस के पास कार्ड है वह भी, जिसके पास नहीं है वह भी आपाधापी कर वीआईपी गैलरी में घुसने की कोशिश में लगा रहा। आगे निकले को लेकर कई बार धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो कार्यकर्ता रौब गांठते नजर आए। इसको लेकर पुलिस को कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कार्यकर्ता भी आपस में भिड़ गए। कई बार पुलिस ने बिगड़ते हालातों को संभाला।
विज्ञापन


कार्यकर्ता ने महिला दरोगा को मुंह तोड़ने की दी धमकी
अमरोहा। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की हिदायत देने वाली पार्टी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बूथ सम्मेलन में जमकर हंगामा किया। पुलिस कर्मियों से अभद्रता की। हंगामा और अभद्रता करने में भाजपा की महिला कार्यकर्ता भी पीछे नहीं रहीं। महिला गैलरी में महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी हुई थी। इस दौरान कुछ महिला कार्यकर्ता बिना परिचय कार्ड के महिला गैलरी में जा घुसी। पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका तो वह नोकझोंक करने लगी। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने महिला दरोगा के मुंह तोड़ने तक की धमकी दे डाली। हालांकि महिला दरोगा कार्यकर्ता के अपशब्दों को अनसुना करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed