फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा मौत मामले में बैठी जांच

प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा मौत मामले में बैठी जांच

Mon, 26 Nov 2018 12:34 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा मौत मामले में बैठी जांच
हसनपुर। नगर के एक निजी क्लीनिक पर हुए प्रसव के बाद उपचार के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत मामले में जांच बैठ गई है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डा.सुरेंद्र सिंह ने हसनपुर के निजी क्लीनिक पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। क्लीनिक संचालिका से पूछताछ की गई। इसके बाद नोटिस थमाकर जबाव मांगा गया है। इस कार्रवाई से निजी क्लीनिक संचालकों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

बताते हैं कि नगर के मोहल्ला राजपूत कालोनी निवासी ऋषि कुमार ने पत्नी शैली (25) को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार देरशाम को हसनपुर में ब्लॉक तिराहे पर स्थित चित्रा क्लीनिक पर भर्ती कराया था। बताते हैं कि यहां रात करीब नौ बजे नॉर्मल डिलीवरी हुई जिसमें प्रसूता ने एक पुत्र को जन्म दिया था। लेकिन जन्म के बाद ही प्रसूता एवं नवजात की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


परिजनों ने आनन-फानन में नवजात को गजरौला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था और प्रसूता को मेरठ एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बताते हैं कि मेरठ में चिकित्सकों ने प्रसूता में खून की कमी बताई थी। परिजनों के मुताबिक उसे तीन यूनिट ब्लड चढ़ाया जा चुका था। चौथा यूनिट ब्लड चढ़ाने की तैयारी थी। लेकिन इससे पहले ही शनिवार सुबह करीब छह बजे प्रसूता ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके थोड़ी देर बाद ही नवजात की भी मौत हो गई थी। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया था। लेकिन इसकी जानकारी मिलने पर रविवार को एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डा. सुरेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने मामले की जांच पड़ताल की। क्लीनिक संचालिका से पूछताछ की गई। लापरवाही के चलते उन्होंने क्लीनिक संचालिका को नोटिस थमाकर जबाव मांगा है। इस कार्रवाई से नगर के निजी क्लीनिक संचालकों में खलबली मची हुई है।

-------------------------
निजी क्लीनिक पर प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत मामले की जानकारी मिलने पर हसनपुर में क्लीनिक पर गए थे। यहां क्लीनिक संचालिका चित्रा से प्रसव के बारे में पूछताछ की गई है। जिसमें लापरवाही सामने आने पर उसे फिलहाल नोटिस थमाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी साबित होने पर क्लीनिक संचालिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। - डॉ. सुरेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ, अमरोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed