{"_id":"5bf705b6bdec2241836ba8bf","slug":"51542915510-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य स्नान आज, तिगरी में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य स्नान आज, तिगरी में उमड़े श्रद्धालु
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिगरी धाम (अमरोहा)। कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी धाम मेले में मुख्य स्नान 23 नवंबर शुक्रवार को होगा। इसको लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह रहा। गंगा स्नान के लिए रात भर श्रद्धालुओं का रेला गंगा की ओर चलता रहा। हाईवे से लेकर मेला मार्ग तक श्रद्धालुओं के चहल-पहल रही। गुरुवार की रात 12 बजते ही गंगा घाट पर मुख्य स्नान शुरू हो गया।
आधी रात से शुरू हुआ मुख्य स्नान के बाद तमाम श्रद्धालु अपना डेरा बांध कर गांव की ओर रुख करने की तैयारी में जुट गए और अपने-अपने डेरों के साथ गांव की ओर रुख कर लिया। इसके बावजूद भोर के चार बजे से गंगा तट श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। श्रद्धालुओं ने शीतल गंगा में कंपकंपाते हुए आस्था की डुबकी लगाई और सूर्यनारायण को अर्घ्य दिया।