{"_id":"5b3fb07c4f1c1bc6248b4e53","slug":"51530900604-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा किनारे 45 गांव में लगाए जाएंगे तीन लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा किनारे 45 गांव में लगाए जाएंगे तीन लाख पौधे
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। गंगा किनारे बसे 45 गांव में इस महीने बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। करीब तीन लाख पौधे किसानों के खेतों और अन्य जगहों पर रोपे जाने हैं। फिलहाल लोगों को भी जागरुक करने का काम चल रहा है।
गंगा हरीतिमा अभियान के तहत जनपद के 45 गांव का चयन किया गया है। ये सभी गंगा के किनारे बसे हुए हैं। पहले तो एक किलोमीटर का दायरा लिया गया लेकिन, बाद में इसे बढ़ा दिया गया है। बीते महीने में अभियान के तहत गांव गांव गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को जागरुक करने का काम किया गया। गौरतलब है कि केंद्र सरकार गंगा के किनारे हरियाली को बढ़ावा देना चाह रही है। जिससे पर्यावरण भी सुधरेगा और गंगा के बहाव से होने वाले कटान पर रोक लगेगी। इसके अलावा नमामि गंगे के तहत गंगा को साफ सुथरा भी बनाने की कवायद है। नमामि गंगे प्रोजेक्ट का ही हरीतिमा अभियान एक हिस्सा है।
खैर, अभियान कितना सफल होता है ये तो समय ही बताएगा लेकिन, फिलहाल इसे जोर शोर से चलाया जा रहा है। किसानों को जागरुक किया गया है। जिससे वे गंगा किनारे वाले अपने खेतों पर पेड़ लगा सकें। इसके लिए किसानों और ग्रामीणों को पौध निशुल्क दी जानी है। वन विभाग की मानें सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जुलाई माह में ही पौधरोपण कर लिया जाएगा। एसडीओ एके सिंह ने बताया कि अभियान में सामाजिक सहयोग भी मिल रहा है। जिसके चलते सामाजिक संगठन और उद्योग भी सामने आए हैं जोकि, पौध उपलब्ध कराने का काम करेंगे। करीब तीन लाख पौधरोपण होने की उम्मीद है।