{"_id":"657df897057a45c3370c7aca","slug":"40-thousand-rupees-stolen-from-old-mans-pocket-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-10476-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बुजुर्ग को धक्का देकर गिराया, कपड़ों पर लगी धूल साफ करने के बहाने जेब से उड़ाए 40 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बुजुर्ग को धक्का देकर गिराया, कपड़ों पर लगी धूल साफ करने के बहाने जेब से उड़ाए 40 हजार
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। नगर में बदमाशों ने बैंक में पैसे जमा करने जा रहे बुजुर्ग को धक्का देकर गिरा दिया और फिर कपड़ों पर लगी धूल साफ करने के बहाने जेब से 40 हजार रुपये पार कर दिए। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की खोजबीन में जुटी है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
नगर के मोहल्ला कोर्ट पश्चिमी रहरा रोड निवासी रामपाल सिंह ने बताया कि बेटे का जनसेवा केंद्र है। बेटे ने शनिवार दोपहर को प्रथमा बैंक में 40 हजार रुपये जमा करवाने के लिए भेजा था। वंश प्लाजा के नजदीक पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद बातों में उलझाया। कहा कि यदि आप हमें धक्का देते तो हमें क्या करना चाहिए था। बुजुर्ग को गिराने के बाद उनके कपड़ों पर लगी धूल भी बदमाश खुद ही साफ करने लगे। इसी बीच बदमाशों ने बुजुर्ग की जेब से 40 हजार रुपये साफ कर दिए और पलक झपकते ही मौके से फरार हो गए। बुजुर्ग ने अपनी जेब में देखा तो रुपये गायब थे। शोर मचाया लेकिन बदमाश काफी दूर जा चुके थे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी गई। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। सीसीटीवी खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- --