फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   364 candidates appeared in the UP Board compartment examination, 39 were absent

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए 364 परीक्षार्थी, 39 रहे गैरहाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
364 candidates appeared in the UP Board compartment examination, 39 were absent
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट/ इंप्रूवमेंट परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुई। दोनों पॉलियों की परीक्षा में 364 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 39 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कड़ी सुरक्षा के बीच अमरोहा नगर के राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा कराई गई थी।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश चिकारा ने बताया कि वर्ष 2021-22 की बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट के 23552 छात्र शामिल हुए थे, इसमें 21655 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। जबकि हाईस्कूल में 25278 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, इसमें 23516 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। इसके बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट/ इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए 403 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। सुबह आठ बजे से पहली पॉली में हाईस्कूल कंपार्टमेंट की परीक्षा शुरू हुई। इस परीक्षा में 267 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 243 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। जबकि 24 परीक्षार्थी परीक्षा से नदारद रहे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले गेट पर ही छात्र-छात्राओं की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष के अंदर प्रवेश मिला। दूसरी पॉली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम सवा 5 बजे तक हुई। जिसमें पंजीकृत 136 परीक्षार्थियों में से 121 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। जबकि 15 ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पॉलियों की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई है। बोर्ड की गाइडलाइन के तहत ही परीक्षा को संपन्न कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed