फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   27 gram panchayat secretariat incomplete in the district

जिले में 27 ग्राम पंचायत सचिवालय अधूरे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:03 AM IST
सार

ग्रामीणों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र से लेकर खसरा-खतौनी निकालने जैसे कार्यों के लिए तहसीलों का चक्कर न लगाना पड़े इसके लिए हर ग्राम पंचायत में मिनी सचिवालय तैयार किए जा रहे हैं। गांव निवासी रामगोपाल सिंह ने बताया है कि यदि सचिवालय में काम शुरू हो गया होता तो ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ता। सभी पंचायत सचिवों को ग्रामीणों के कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
27 gram panchayat secretariat incomplete in the district

विस्तार

ग्रामीणों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र से लेकर खसरा-खतौनी निकालने जैसे कार्यों के लिए तहसीलों का चक्कर न लगाना पड़े इसके लिए हर ग्राम पंचायत में मिनी सचिवालय तैयार किए जा रहे हैं। सचिवालय का कहीं काम अधूरा पड़ा तो कहीं सुविधाओं का अभाव है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

पंचायत भवनों को आवश्यक सुविधाओं से लैस करने को लेकर शासन गंभीर है। ग्रामीणों को गांव में ही शहरी सुविधाएं मिले इसकी कवायद की गई है। इसके लिए प्रत्येक गांव में पंचायत भवनों को डिजिटल कर यह सुविधा दिए जाने की योजना है लेकिन यह योजना अभी ठंडे बस्ते में पड़ी दिख रही है। अधिकांश मिनी सचिवालय में ताला लटका रहता है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामगोपाल सिंह ने बताया है कि यदि सचिवालय में काम शुरू हो गया होता तो ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ता। अभी तक जिले में 27 सचिवालय निर्माणाधीन पड़े हैं, जो सचिवालय पूरी तरह से तैयार हो गए हैं उनमें से करीब 125 में अभी कंप्यूटर आदि उपकरणों के अभाव में काम शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि पंचायत सचिव तैनात किए गए हैं। डीपीआरओ संदीप अग्रवाल ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में कुल 357 पंचायत सचिवालयों तैयार किए जाने हैं। इसमें 27 पंचायत सचिवालय निर्माणाधीन है। धनराशि नहीं मिलने के कारण सचिवालयों के निर्माण में दिक्कत आ रही थी। इस कारण तैयार सचिवालयों में फर्नीचर व अन्य उपकरणों की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। अब अधिकांश सचिवालयों में कार्य किए जा रहे हैं। सभी पंचायत सचिवों को ग्रामीणों के कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए शहर के चक्कर न काटने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed