{"_id":"687bfa78af772738e101674d","slug":"26-cctv-cameras-installed-in-salempur-gausain-for-surveillance-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-144063-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: निगरानी के लिए सलेमपुर गौसाईं में लगे 26 सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: निगरानी के लिए सलेमपुर गौसाईं में लगे 26 सीसीटीवी कैमरे
Sun, 20 Jul 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने और शरारती तत्वों की निगरानी के लिए सलेमपुर गौसाईं में ग्राम पंचायत की ओर से 26 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गांव के प्रत्येक चौराहा, प्रमुख स्थान और पड़ोसी गांवों को जाने वाले मार्गों पर कैमरे लगे हैं।
ब्लॉक का सलेमपुर गौसाईं गांव नगर से सटा हुआ है। ओमकार सिंह सैनी यहां के ग्राम प्रधान हैं। गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश प्रधान, हरिओम प्रधान, राम भारत सैनी, अशोक सैनी, अरविंद गोस्वामी, हरिओम पंडित आदि लोगों ने बताया कि कुछ वर्षों से गांव में शरारती तत्व अधिक देखे गए। आपराधिक वारदात भी बढ़ गईं। चोरी की कई घटनाओं ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी। घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ग्राम प्रधान ओमकार सिंह सैनी से सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा।
ग्राम पंचायत की बैठक में प्रमुख चौराहा, सार्वजनिक स्थल, पड़ोसी गांवों को जोड़ने वाले गांव के मार्ग पर कैमरे लगाने का प्रस्ताव पास हुआ। कुछ दिनों बाद कैमरे लगा दिए गए। जिन पर 1.30 लाख रुपये खर्च हुए हैं। पंचायत सचिवालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। ग्राम प्रधान ने बताया इससे गांव की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त हो गई है। अब घटना कैमरे में कैद हो जाती है। स्थानीय विधायक राजीव तरारा, ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी का कहना है कि अन्य ग्राम को भी सलेमपुर ग्राम प्रधान से सबक लेना चाहिए।