फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   25 days left, still not a single house has installed solar power plant

Amroha News: 25 दिन शेष, अभी तक एक भी घर में नहीं लगा सौर ऊर्जा संयंत्र

Wed, 05 Feb 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 05 Feb 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
25 days left, still not a single house has installed solar power plant
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना जिले में परवान नहीं चढ़ पा रही है। ग्रामीण योजना के प्रति रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
धनौरा विकास खंड में 120 संयंत्र के लक्ष्य के सापेक्ष में अभी तक एक भी सौर ऊर्जा संयंत्र नहीं लग पाया है। वहीं, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पांच लोगों ने योजना के तहत आवेदन किया है। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि संयंत्र की लागत अधिक है।
विज्ञापन

सौर ऊर्जा का अधिक प्रयोग करने के लिए सरकार की ओर से पीएम सूर्य घर योजना शुरू की गई है। इसमें एक किलोवाट के संयंत्र की लागत 60 हजार रुपये है। सरकार की ओर से सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने पर एक किलोवाट पर 36 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है, लेकिन अनुदान की राशि बाद में मिलने व बिजली के लोड के बराबर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की अनुमति मिलने की वजह से ग्रामीण इसमें रूचि नहीं ले रहे हैं। एक ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि जिस ग्रामीण के पास जितने किलोवाट का बिजली कनेक्शन होगा। उसको उतने ही किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण बिजली का लोड बढ़ाने में रूचि नहीं ले रहे हैं। यही कारण है कि विकास खंड के 120 संयंत्र के लक्ष्य के सापेक्ष में अभी तक एक भी संयत्र स्वीकृत नहीं हुआ है। मंगलवार को विकास खंड के सभागार में पीएम सूर्य घर योजना में लोगों को संयंत्र लगाने में जागरूक करने के लिए पंचायत सहायकों की बैठक बुलाई गई।

- पंचायत सहायकों से पीएम सूर्य घर योजना के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने पर जोर दिया गया। पीएम सूर्य घर योजना लोगों के हित में हैं। इसके लिए सचिव व पंचायत सहायकों को लक्ष्य के सापेक्ष में संयंत्र लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
- रामचंद्र सिंह, एडीओ पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed