फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   240 houses of Kanshi Ram Colony could not be divided even after 12 years

12 साल बाद भी नहीं बंट पाए कांशीराम कॉलोनी के 240 आवास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
240 houses of Kanshi Ram Colony could not be divided even after 12 years
बसपा शासन काल में करीब बारह वर्ष पूर्व आवास विकास परिषद की ओर से अलग-अलग दो स्थानों पर छह करोड़ की धनराशि से 240 आवासों का निर्माण कराया गया था। जिन पर करोड़ों की लागत खर्च हुई थी लेकिन सरकार और विभागीय अधिकारियों की लापरवाही की वजह से आजतक आवासों का आवंटन नहीं हो सका है। आवासीय कालोनी में बिजली और पानी की आपूर्ति का काम अभी अधूरा है। गरीब लोग आवास के लिए भटक रहे हैं। लेकिन कांशीराम कालोनी के आवासों का दरवाजा अभी उनके लिए नहीं खोला गया है।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी की सरकार में हसनपुर में वर्ष 2010-11 में दो स्थानों पर गरीबों के लिए आवास मुहैया कराने के उद्देश्य से कांशीराम आवासीय कालोनी का निर्माण कराया गया था। इसमें एक स्थान एसडीएम कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर कांशीराम आवासीय कॉलोनी बनाई थी। कालोनी में 84 प्लेट बने हुए हैं। जबकि रामपुर भूड़ गांव के नजदीक भी कांशीराम कॉलोनी में आवास बनाए गए थे। इसमें 156 प्लेट बने हुए हैं। दोनों स्थानों पर कुल 240 फ्लेट तैयार किए गए थे। इन फ्लेटों में दरवाजे एवं खिड़कियां पर शीशे भी चढ़ाए गए थे। रंगाई पुताई का कार्य भी पूरा किया गया लेकिन 2012 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार आई तो इन आवासों को आवंटित नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन

आवास आवंटन की प्रक्रिया शुरू जरूर हुई थी, लेकिन उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इसके बाद वर्ष 2017 में प्रदेश के अंदर भाजपा की सरकार बनी। लोगों को उम्मीद थी कि इस सरकार में आवासों का आवंटन हो जाएगा। लेकिन इस सरकार में भी आवासों के आवंटन के संबंध में कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी। वर्ष 2022 में प्रदेश के अंदर फिर से भाजपा की सरकार बनी। लेकिन सरकार बनने के कई माह बीत जाने के बाद भी आवासों का आवंटन नहीं हो सका है। जिससे जरूरतमंद लोगों को पक्के घरों के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed