फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   24 thousand rupees robbed from the agent of the company on the strength of the platforms

तमंचों के बल पर एजेंट से 24 हजार की लूट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
24 thousand rupees robbed from the agent of the company on the strength of the platforms
मंडी धनौरा(अमरोहा)। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से रुपयों की किस्त लेकर लौट रहे एक एजेंट से तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर 24 हजार रुपये लूट लिए। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश नौगांवा की ओर फरार हो गए। घटना की जानकारी एजेंट ने 112 नंबर पर दी। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई हाथ नहीं आया। पुलिस अधीक्षक सुनीति ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एजेंट की ओर से तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली की एक फाइनेंस कंपनी का कलेक्शन एजेंट प्रवीन शर्मा मंगलवार की दोपहर ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मासिक किस्त एकत्र कर बाइक से लौट रहा था। बताया जाता है कि नौगांवा सादात रोड पर ग्राम काला डाबरा के निकट पहले से ही वहां खड़े तीन बदमाशों ने प्रवीन की बाइक रोकी और तमंचों के बल पर उसके पास मौजूद लगभग 24 हजार रुपये की रकम लूट ली। बदमाशों ने एजेंट का मोबाइल फोन भी छीन लिया। फोन बाद में कुछ ही दूरी पर पड़ा मिल गया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और बदमाशों की तलाशी ली लेकिन कोई हाथ नहीं आया। पुलिस अधीक्षक सुनीति ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और एजेंट से घटना के बारे में जानकारी की। प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि प्रवीन की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed