{"_id":"5c59e662bdec2273952176f6","slug":"21549395553-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितविहीन शिक्षकों से कराएंगे बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वितविहीन शिक्षकों से कराएंगे बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए विभाग ने कक्ष निरीक्षक के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के लिए पहल की है। दरअसल पेंशन की बहाली के लिए राज्य कर्मचारियों की छह से 12 फरवरी तक हड़ताल प्रस्तावित है। ऐसे में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के लिए वित्त विहीन शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि माध्यमिक शिक्षक संघ ने परीक्षा में ड्यूटी करने का भरोसा दिलाया है।
एडीएम वित्त और राजस्व गुलाब चंद्र की अध्यक्षता में मंगलवार को जीआईसी में केंद्र व्यवस्थापकों की मीटिंग हुई। उन्होंने हड़ताल में हिस्सेदारी के बारे में केंद्र शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों से बातचीत की। माध्यमिक शिक्षक संघ के नेताओं ने बताया कि परीक्षा में ड्यूटी करेंगे। वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ ने हड़ताल पर रहने की बात कही। इसके बाद उन्होंने डीआईओएस से वित्त विहीन शिक्षकों की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया। हालांकि केंद्र व्यवस्थापकों ने परीक्षा कराने का लिखित आश्वासन दिया। इसके तहत अब बोर्ड परीक्षा के लिए 3364 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जानी है। फिलहाल राजकीय इंटर कॉलेज के 115, अनुदानित विद्यालयों के 553 और वित्त विहीन स्कूल के 1989 शिक्षक लगाए गए हैं। जबकि परिषदीय स्कूल के 861 शिक्षक भी कक्ष निरीक्षक हैं। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि वित्त विहीन शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द की सूची केंद्र व्यवस्थापकों को भेज दी जाएगी।