{"_id":"5c00416ebdec2241641d3e2b","slug":"161543520622-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करें राजनीतिक दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करें राजनीतिक दल
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों साथ बैठक कर शुक्रवार को चलाए जाने वाले मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ का बूथ स्तर पर राजनीतिक दलों के एजेंटों से सहयोग करने का आह्वान किया। कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की सफलता के लिए यह बहुत जरूरी है। इसलिए सभी बूथों पर राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय एजेंट और बीएलओ संयुक्त रूप से कार्य करेंगे।
गुरुवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम ने कहा कि 30 नवंबर को विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक संगठन से जुड़े लोगों से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
शुक्रवार को बूथ पर राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय एजेंट इस कार्य में बीएलओ का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जो मतदाता अब यहां नहीं रहते उनका नाम सूची से काटा जाएगा। नए मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
इस अभियान की सफलता के लिए जरूरी है कि राजनीतिक दल के लोग बीएलओ को भरपूर सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मतदाताओं की उम्र सौ वर्ष हो गई हो, उन्हें चिन्हित किया जाए। समय आने पर उन्हें सम्मानित भी किया जा सकता है।
फिलहाल तीस नवंबर सूची में नाम बढ़ाने की अंतिम तारीख है। इस मौके पर तहसीलदार राजेशचंद्र, भाजपा विधानसभा मतदाता प्रमुख सुरभित गुप्ता, कांग्रेस से तारिक मोहम्मद खां, नगर अध्यक्ष अतुल गर्ग, नफीस सैफी, विजयपाल सैनी, अजब सिंह, सुरेंद्र सिंह, सद्दाम सैफी आदि मौजूद रहे।