{"_id":"6238df96a01af80dc36af32e","slug":"16-people-including-home-guards-were-challaned-for-disturbing-the-peace-hasanpur-news-mbd422209042","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड समेत 16 लोगों का शांतिभंग में किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड समेत 16 लोगों का शांतिभंग में किया चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने मारपीट के अलग-अलग मामलों में होमगार्ड समेत सोलह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शांतिभंग में उनका चालान कर दिया। जिन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस ने दो वारंटी भी गिरफ्तार किए हैं।
नगर के मोहल्ला बिजलीघर में होमगार्ड सूरज शर्मा का परिवार रहता है। पड़ोस में विधवा महिला का घर है। रविवार रात को महिला ने थाने पहुंचकर होमगार्ड पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि आए दिन गाली गलौंच की जा रही है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि होमगार्ड सूरज शर्मा, रखेड़ा नवासी दिनेश, राम निवास, नोनू, अरविंद, ओमवीर व अतुल इसके अलावा गांव हथियाखेड़ा निवासी रवि, जितेंद्र, जगत, झकड़ी गांव निवासी राजीव, शिवम, प्रवित व अंकित और नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी शाहबुद्दीन समेत सोलह लोगों को मारपीट के अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया। सभी का शांतिभंग में चालान कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में दो वारंटी दिनेश व सुभाष निवासी मोहल्ला होलीवाला हसनपुर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।