फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   विरोधी दल के सांसदों और विधायकों से फीडबैक लेंगे सीएम योगी

विरोधी दल के सांसदों और विधायकों से फीडबैक लेंगे सीएम योगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
विरोधी दल के सांसदों और विधायकों से फीडबैक लेंगे सीएम योगी
अमरोहा। सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ 30 जून को जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। खास बात यह है इसके लिए विरोधी दल के सांसद और विधायकों को भी बुलावा भेजा गया है। मंडल के सभी सांसद सपा और बसपा के हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ की यह कवायद वैचारिक प्रतिद्वंद्वियों के जरिए क्षेत्र के वास्तविक हालात से रूबरू होने की मानी जा रही है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद पहली बार सीएम योगी आदित्यनाथ मंडलीय मुख्यालय के दौरों पर निकल रहे हैं। इसके लिए 29 जून से उनके कार्यक्रम का आगाज हो रहा है। इसी कड़ी में 30 जून को मुरादाबाद में विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इससे पहले सुबह 9.45 बजे से 10.30 बजे तक मंडल के सभी सांसद और विधायकों से मुलाकात का समय निर्धारित है। खास बात यह है कि मंडल के सभी सांसद सपा और बसपा के हैं। इन लोगों को मुलाकात करने का बुलावा भेजना सीएम योगी आदित्यनाथ की एक रणनीति बताई जा रही है। दरअसल उनसे प्रदेश के विकास की गति को बेहतर बनाए रखने के लिए योगदान मांगने की कोशिश है। हालांकि सीएम योगी आदित्यनाथ को इन जनप्रतिनिधियों के कड़े सवालों का सामना भी करना पड़ सकता है। क्योंकि विपक्षी दल के माननीय उनके समक्ष योजनाओं में लापरवाही, कानून व्यवस्था की स्थिति, मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने में नाकामी का मसला उठा सकते हैं। साथ ही प्रशासनिक और पुलिस अफसरों की कार्यशैली का कच्चा चिट्ठा भी खोल सकते हैं।
विज्ञापन


सांसद क्षेत्र दल
कुंवर दानिश अली अमरोहा बसपा
एसटी हसन मुरादाबाद सपा
डॉ. शफीकउर्रहमान बर्क संभल सपा
आजम खान रामपुर सपा
मलूक नागर बिजनौर बसपा
गिरीश चंद्र जाटव नगीना बसपा

- जनप्रतिनिधियों को बुलावा भेजने का निर्देश मिला है। सभी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराना है। सांसद और विधायकों से मुख्यमंत्री की बैठक में शामिल होने की अपील की गई है। - गुलाब चंद्र, एडीएम वित्त और राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन


- अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। सीएम योगी आदित्यनाथ की बैठक के लिए आमंत्रण मिलेगा तो शामिल होंगे। विकास के लिए सभी दल के जनप्रतिनिधियों से सहयोग लेने का वादा किया है। क्षेत्र का विकास कराना पहली प्राथमिकता है। - कुंवर दानिश अली, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed