{"_id":"5d1532ae8ebc3e3c7239ab7e","slug":"15616702982-jpnagar-news183","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज अमरोहा नहीं आएगी अवध आसाम-आला हजरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज अमरोहा नहीं आएगी अवध आसाम-आला हजरत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। अगर आज (शुक्रवार) आप आला हजरत एक्सप्रेस और अवध आसाम एक्सप्रेस (15910) का अमरोहा स्टेशन पर इंतजार कर रहे तो घर लौट जाइए या फिर सफर के लिए किसी दूसरी ट्रेन का सहारा ले लीजिए। ये दोनों ट्रेनें शुक्रवार को बदले रूट से रवाना होंगी। दोनों ट्रेनें अमरोहा नहीं आएंगी। वहीं दिल्ली-मुरादाबाद पैसेंजर और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। ऐसे मुरादाबाद-दिल्ली रूट पर बाबूगढ़-कुचेसर और काफूरपुर-महेशरा के बीच ब्लाक को लॉक किया गया है।
दिल्ली-मुरादाबाद रूट पर मरम्मत कार्य के लिए शुक्रवार को बाबूगढ़ कुचेसर के बीच साढ़े सात घंटे का ब्लाक रहेगा। ये ब्लाक सुबह आठ बजे से दोपहर 3.40 बजे तक रहेगा। ऐसे ही काफूरपुर-महेशरा के बीच सुबह 9.10 बजे से दोपहर 3.40 बजे तक साढ़े छह घंटे का ब्लाक रहेगा। इस दौरान ट्रेनों को रोक-रोक चलाया जाएगा। स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि ब्लाक के चलते दिल्ली-मुरादाबाद पैसेंजर (54055-56) और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (15035-36) शुक्रवार को निरस्त रहेगी। साथ ही बरेली से भुज को जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस (14521) और लालगढ़ से ढिब्रूगढ़ को जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस (15910) को बदले रूट से रवाना किया जाएगा। दोनों ट्रेनें मुरादाबाद, लक्सर, टपरी, गाजियाबाद के रास्ते चलेगी।
ये ट्रेनें चलेगी देरी से
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ढाई घंटे
श्रमजीवी सुपर फास्ट एक्सप्रेस ढाई घंटे
गजरौला-मुरादाबाद पैसेंजर एक घंटा