{"_id":"5b3fb2884f1c1b86468b4f2b","slug":"151530901128-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने गंगा की निर्मलता पर जोर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने गंगा की निर्मलता पर जोर दिया
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। भाजपा विधायक राजीव तरारा ने कहा है कि गंगा को निर्मल व स्वच्छ किए बगैर पर्यावरण को स्वच्छ करने की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से बचना है तो वृक्षों की हिफाजत करनी होगी और नए पेड़ लगाने होंगे। उन्होंने यह बात वह वन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में कही।
विधायक ने कहा कि पतित पावनी गंगा की अविरलता और निर्मलता को बनाए रखने के लिए मानव को पेड़ लगाने होंगे। उन्होंने जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने की नसीहत देते हुए कहा कि नशा मानव को खोखला कर देता है। प्रभागीय वनाधिकारी रमेश चंद ने कहा कि बिना सहभागिता के किसी भी कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता। इस अवसर पर रेंजर टीसी पंत, महकपाल सिंह, राजपाल सिंह, रोहताश सिंह आदि मौजूद रहे।