फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   15 thousand rupees grabbed in the name of mass marriage scheme

Amroha News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह याेजना के नाम पर 15 हजार हड़पे, शिकायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
15 thousand rupees grabbed in the name of mass marriage scheme
हसनपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के नाम पर 15 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। लड़की की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर निवासी शर्मा देवी पत्नी रमेश जाटव का कहना है कि बेटी पूनम की शादी के लिए गांव सिरसा गुर्जर के रहने वाले एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी कराने की सलाह दी। उसने पहले ही पांच हजार रुपये तय कर लिए थे। कहा था कि सरकार से मिलने वाली धनराशि में से पांच हजार रुपये देने होंगे। योजना के तहत पंजीकरण कराने के बाद 31 मार्च 2024 को पूनम के खाते में 35 हजार की धनराशि आ गई। इसकी भनक लगते ही आरोपी ने अपने पांच हजार मांग लिए। पूनम को बैंक ले गया और बैंक की खाली पर्ची पर हस्ताक्षर कराए और खाते से पांच हजार की जगह पंद्रह हजार रुपये निकाल लिए। कुछ समय बाद खाते से 15 हजार की रकम निकालने की जानकारी हुई।

आरोपी से रुपये मांगे लेकिन उसने नहीं दिए। आरोपी ने कहा कि कहा कि ऊपर अधिकारियों को पैसे जाने हैं। तुमसे जो हो सके कर लो। शुक्रवार को शर्मा देवी अपनी बेटी पूनम के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले की जांच कराने के बाद उचित कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed