फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   15 lakhs looted by promising to get a job in college

Amroha News: कॉलेज में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 15 लाख हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
15 lakhs looted by promising to get a job in college
अमरोहा। रिश्तेदारों ने ही कारोबारी के बेटे की इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा से देकर 15 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों में रिटायर्ड शिक्षक और क्लर्क शामिल हैं। बेटे की नौकरी नहीं लगने पर कारोबारी ने रुपये मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की नियत से फंदे पर लटका दिया। भीड़ जमा होने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अमरोहा के अहमदनगर में कारोबारी जाहिर अली का परिवार रहता है। उनके बेटे जुनैद के मेरठ निवासी ममेरे साले तारीख कमल व ममेरे ससुर इकराम व मोहल्ला कोट नियारियान निवासी सगे साले जीबरान व जौरान का घर आना-जाना था। इसका फायदा उठाकर चारों ने जाहिर अली के छोटे बेटे मासूम कलिद की सरकारी नौकरी फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी के पद पर लगवाने की बात कही। इस कॉलेज से तारीख कमाल रिटायर्ड शिक्षक और इकराम क्लर्क है। उन्होंने कहा कि उनकी कॉलेज में अच्छी सांठगांठ है।
विज्ञापन

नौकरी लगने के एवज में उन्होंने 15 लाख रुपये की मांग की और दो महीने में नौकरी लगवाने की बात कही। बेटे की नौकरी के लिए जहीर अली ने अपना सौ गज का प्लॉट बेचकर दस लाख रुपये जुटाए और पांच लाख रुपये ब्याज पर लिए। इसके बाद उन्होंने तारीख कमल, इकराम, जीबरान व जौरान को 15 लाख रुपये नकद दे दिए। रुपये के साथ आरोपी मासूम कलिद के आधार कार्ड, मार्कशीट व अन्य कागजात लेकर चले गए थे। काफी समय बीत जाने के बाद पीड़ित जाहिर अली मेरठ गए और आरोपियों से नौकरी लगवाने के बारे में पूछा। इस पर वह टालमटोल करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 नवंबर 2024 के शाम छह बजे बात करने के इरादे से तारीख कमल, इकराम, जीबरान व जौरान उनके घर आए और आपस में रिश्तेदार होने की बात कही। जाहिर अली ने आरोपियों से रुपये मांगे तो उन्होंने जान से मारने नियत से फंदे पर लटका दिया। चीखपुकार सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में तारीख कमाल, इकराम, जीबरान और जौरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed