{"_id":"6aaeddc02e637ad3260e798e","slug":"14200-students-from-124-schools-took-the-culture-knowledge-exam-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-173478-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 124 विद्यालयों में 14,200 विद्यार्थियों ने दी संस्कृति ज्ञान परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 124 विद्यालयों में 14,200 विद्यार्थियों ने दी संस्कृति ज्ञान परीक्षा
विज्ञापन
अमरोहा। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में शनिवार को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा हुई। जनपद के 124 विद्यालयों में आयोजित परीक्षा में करीब 14,200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों को जानने की जिज्ञासा दिखाई दी।
गायत्री परिवार के जिला प्रभारी संजय गोयल ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की संस्कृति, संस्कार, नैतिक मूल्यों और सद्विचारों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों का ज्ञान जरूरी है।
परीक्षा में विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों और शिक्षकों का सहयोग रहा। आयोजन में तहसील प्रभारी राकेश परिहार, राकेश कुमार शर्मा, डीएन शर्मा और सतीश कुमार त्यागी का विशेष योगदान रहा। पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों की सहभागिता उनके उत्साह को दर्शाती है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे। संवाद