फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   सपा सरकार में सम्मान के साथ जीवित रहना मुश्किल हो गया था..

सपा सरकार में सम्मान के साथ जीवित रहना मुश्किल हो गया था..

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
सपा सरकार में सम्मान के साथ जीवित रहना मुश्किल हो गया था..
गजरौला। मुफ्फरनगर से सांसद डा.संजीव बालियान ने कहा कि योगी सरकार से पूर्व प्रदेश में काबिज गुंडा सरकार में लोग सम्मान के साथ जीवित नहीं रह पाते थे। लेकिन जब से योगी सरकार बनी हैं। गुंडागर्दी करने वालों को जेल में पहुंचाने का काम किया गया। कहा कि विरोधी विकास की बात करते हैं। विकास तो दूर तब सांस लेना भी मुश्किल हो गया था। बिजनौर सांसद डा.भारतेंदु ने सपा सरकार में हुए मुजफ्फरनगर दंगे का जिक्र भी किया। कहा कि बहू बेटियों के साथ खुलेआम छेड़खानी की घटनाएं आम थीं। गुंडे लोगों को सरकार के मंत्री, विधायक संरक्षण देते थे। पुलिस भी कुछ नहीं कर पाती थी। लेकिन आज ऐसा नहीं है। प्रदेश में भयमुक्त् माहौल देने का काम योगी सरकार ने किया है।
विज्ञापन


2019 के लिए तैयार हो गई भाजपा सेना
गजरौला। नगीना से सांसद डा.यशवंत सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर काम कर रही है। देश प्रगति के पथ पर चल रहा है। बजट में जन-जन को लाभ पहुंचाने की योजनाएं शामिल की गई हैं। योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया जाए। इसके लिए भी काम किया गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की सेना तैयार है।
विज्ञापन


2022 तक किसानों की आय दोगुनी करेंगे
गजरौला। मेरठ से सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि बजट में छोटे एवं सीमांत किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए योजनाएं रखी गई हैं। मोदी सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए काम किया है। कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का काम किया जाएगा। गाजियाबाद सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी का सबसे बड़ा आधार है। जितना विकास मोदी सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में किया है। उतना विकास पिछली सरकारों में साठ साल में भी नहीं हुआ था। केंद्रीय मंत्री विजयपाल तौमर ने कहा कि वर्षों से किसान संगठनों की ओर से स्वामी नाथ की रिपोर्ट लागू करने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने स्वामी नाथन रिपोर्ट के आधार पर ही किसानों की फसलों के दाम बढ़ाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed