फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   वकीलों ने चकबंदी अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोला

वकीलों ने चकबंदी अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोला

Tue, 24 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
वकीलों ने चकबंदी अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोला
मंडी धनौरा। चकबंदी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। बार एसोसिएशन ने चकबंदी अधिकारी और सहायक चकबंदी अधिकारी पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए हड़ताल शुरू कर दी है। वकीलों ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन भी किया। बार एसोसिएशन की बैठक बार कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि चकबंदी अधिकारी और सहायक चकबंदी अधिकारी ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। गरीबों के साथ अन्याय किया जा रहा है। बैठक में कहा गया कि दोनों अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ है। अधिवक्ताओं ने इस संबंध में एक शिकायती पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा। वकीलों ने जुलूस निकाल कर दोनों के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर अध्यक्ष असरपाल सिंह, संदीप गुप्ता, अरूण रस्तौगी, मदनसैन यादव, वरूण ढिल्लो, कपिल अग्रवाल, अली रफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed