फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   116 children and teenager taken vaccine

पहले दिन 116 बच्चों ने लगवाया कोरोना बचाव का टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
116 children and teenager taken vaccine
अमरोहा। कोरोना से बचाव के लिए जिले में 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण का बुधवार को शुभारंभ हो गया है। पहले दिन 116 बालक और बालिकाओं ने उत्साह के साथ टीका लगवाया। डीएम ने शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। साथ ही बच्चों का उत्साह बढ़ाया। अब होली के बाद प्राथमिक स्कूलों में टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारी योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.राजकुमार ने बताया बुधवार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 12 से 14 साल के बच्चों के टीकाकरण के लिए एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया था। शासन की ओर से 77951 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण की शुरूआत के पहले दिन 116 बच्चों को कॉर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई गई। स्कूलों में पढ़ने वाले इस उम्र के बच्चों का डाटा डीआईओएस और बीएसए से मांगा गया है। साथ ही स्कूलों में कैंप लगाने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। होली की छुट्टी के बाद प्राथमिक विद्यालयों में कैंप लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। पहला टीका लगवाने वाले बच्चों को 28 दिन के अंतराल से दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसके अलावा 15 से अधिक उम्र वाले 281, 18 साल से अधिक उम्र वाले 1319 और बूस्टर डोज 15 लोगों ने लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed