फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   पेंशन की मांग को लेकर राज्य कर्मचारियों की हड़ताल शुरू

पेंशन की मांग को लेकर राज्य कर्मचारियों की हड़ताल शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
पेंशन की मांग को लेकर राज्य कर्मचारियों की हड़ताल शुरू
अमरोहा। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के आह्वान पर बुधवार से कार्य बहिष्कार शुरू हो गया है। राज्य कर्मचारियों ने काम काज छोड़ कर धरना पर बैठ गए। पुरानी पेंशन की बहाली की मांग दोहराई। अब तहसील मुख्यालयों पर भी धरना देने का एलान किया है। सदर तहसील के कर्मचारी ब्लॉक परिसर में आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन

विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की जुटान बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में हुई। यहां से पार्क में पहुंचें। संयोजक शिवेंद्र सिंह चिकारा ने कहा कि कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार जारी रहेगी। 12 फरवरी तक कोई कर्मचारी और शिक्षक काम नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर अमल करना होगा। कर्मचारी मांग पूरी होने के बाद आंदोलन समाप्त करेंगे। जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि हड़ताल को कामयाब बनाया जाएगा। इसके तहत कोई कर्मचारी काम नहीं करेगा और न ही शिक्षक स्कूल में पठन पाठन करेगा। संरक्षक अनूप सिंह पैसल और सह संयोजक ज्ञानेंद्र त्यागी ने कहा कि नई पेंशन नीति छलावा है। मेहनत की रकम को शेयर मार्केट में लगाना समझ से परे है। मुकेश चौधरी ने कहा कि स्कूल में तालाबंदी रहेगी और बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी नहीं करेंगे। विरोध प्रदर्शन में हरपाल सिंह, होमपाल सिंह, रामवीर सिंह, जितेंद्र यादव, संजीव कुमार, हीरा सिंह, विनोद अग्रवाल, भोपाल सिंह, रविंद्र सिंह, ओमकार सिंह, धर्मपाल सिंह, अशोक कुमार, वैभव गुप्त, देवेंद्र शर्मा, नीरज चौहान, किरपाल सिंह, रुप चंद्र चौहान, श्योनाथ सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed