फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   100 people including 38 women and found positive class 10 student shot dead

38 महिलाओं समेत 100 लोग और मिले पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
100 people including 38 women and found positive class 10 student shot dead
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया है। मंगलवार रात आरटीपीसीआर लैब से आई जांच रिपोर्ट में 56 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 37 लोग एंटीजन और सात ट्रूनेट की जांच में पॉजिटिव आए हैं। संक्रमितों में अमरोहा में मां-बेटे, धनौरा सीएचसी में सात स्वास्थ्य कर्मी, कलक्ट्रेट कर्मी, छह किशोर और 38 महिलाएं शामिल हैं। 100 केस और सामने आने के बाद इस लहर में मिले संक्रमितों की कुल संख्या 1116 हो गई है। जबकि 89 लोग और स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि 16 से 18 जनवरी तक के आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट मंगलवार रात आई थी। इसमें सबसे ज्यादा मरीज अमरोहा में 39, जोया 9, हसनपुर 16, धनौरा 34, गजरौला और रहरा क्षेत्र में एक-एक लोग पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में एक बच्चा, सात स्वास्थ्य कर्मी, फैक्टरी कर्मचारी, मां-बेटा, छह किशोर, 38 महिलाएं और 40 से 80 साल तक के 32 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

इस लहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 1116 हो गई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया कि हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 1019 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 386 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जबकि 678 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। अब जिले में 678 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed