{"_id":"64249b3e0dcaf0fed30cd7c4","slug":"100-houses-will-be-built-along-the-highway-in-gajraula-for-policemen-to-live-jpnagar-news-c-15-1-100223-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गजरौला में हाईवे किनारे बनाए जाएंगे पुलिसकर्मियों के रहने के लिए 100 आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गजरौला में हाईवे किनारे बनाए जाएंगे पुलिसकर्मियों के रहने के लिए 100 आवास
Thu, 30 Mar 2023 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 30 Mar 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
हाईवे किनारे ईंट भट्ठे की खाली पड़ी भूमि पर पुलिस कर्मियों के 100 आवास बनाए जाएंगे। इसके ही निकट सीओ मंडी धनौरा का ऑफिस व आवास भी बनाया जाएगा। पुलिस ने इसका प्रस्ताव बनाकर पुलिस मुख्यालय को भेजा है। आवास बन जाने पर सर्किल के थानों में तैनाती वाले पुलिसकर्मी जहां तहां किराए पर रहने को मजबूर नहीं होंगे।
मंडी धनौरा सर्किल के तीनों थानों गजरौला, धनौरा और बछरायूं में आवासों की बहुत अधिक किल्लत है। गजरौला थाने में महज 12 ही आवास हैं, जबकि इसी परिसर में महिला थाना परिवार परामर्श केंद्र भी चल रहा है। दोनों थानों में अधिकारी और कर्मचारी को जोड़ कर 196 कर्मियों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन पर्याप्त आवास नहीं होने के कारण पुलिसकर्मी जहां तहां किराए पर रहने को मजबूर हैं। पुलिस कर्मियों को आवास की सुविधा मुहैया कराने के लिए नए आवास बनाए जाएंगे। जिसके लिए गजरौला से मुरादाबाद की दिशा में ईंट भट्ठे की खाली पड़ी 18 बीघे जमीन को देखा गया। उस पर आवास बनाए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। 100 पुलिसकर्मियों के आवास के साथ ही बच्चों के खेलने और महिलाओं के टहलने के लिए पार्क भी बनाए जाएंगे। इसी भूमि पर सीओ मंडी धनौरा का ऑफिस और आवास भी बनाया जाएगा। सीओ मंडी धनौरा अरुण कुमार सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि आवास के लिए भूमि देख कर मुख्यालय को प्रस्ताव बना कर भेज दिया गया है। जिसकी मंजूरी मिलने पर पैसा आते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
मंडी धनौरा सीओ का कार्यालय गजरौला में हाईवे किनारे नगर पालिका के भवन में चल रहा है। जिस पर पुलिस ने जबरन कब्जा कर रखा है। अब हाईवे चौड़ीकरण का काम चल रहा है। जिसकी जद में सीओ ऑफिस भी आ सकता है। जिससे जगह और तंग हो सकती है। तब सीओ ऑफिस में आने वाले फरियादियों के वाहनों को कहां खड़ा किया जाएगा, यह बड़ा सवाल है। इसके अलावा सीओ की बैठक में आने वाले थाना प्रभारियों के वाहनों को खड़ा करने के लिए स्थान की परेशानी सामने आएगी। इस समस्या के समाधान को ही हाईवे किनारे देखी गई भूमि पर सीओ का ऑफिस बनाया जाएगा।