{"_id":"6a6672ce2ef90e725105ad87","slug":"100-buses-will-depart-from-the-moradabad-region-for-the-govardhan-fair-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-169153-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मुरादाबाद क्षेत्र से गोवर्धन मेले के लिए जाएंगी 100 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मुरादाबाद क्षेत्र से गोवर्धन मेले के लिए जाएंगी 100 बसें
विज्ञापन
अमरोहा। गोवर्धन में अयोजित होने वाले मुड़िया पूर्णिमा पर गोवर्धन मेले के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुरादाबाद क्षेत्र से 100 रोडवेज बसों का आवंटन किया गया है। जिसमें अमरोहा डिपो की 13 बसें शामिल हैं।
एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि 24 से 30 जुलाई तक चलने वाले गोवर्धन मेले के लिए मंडल से 100 बसें भेजी जाएंगी। इन बसों का संचालन मुरादाबाद क्षेत्र के विभिन्न डिपो से किया गया है ताकि गोवर्धन और मथुरा जाने वाले श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि रविवार को गोवर्धन मेले के लिए अमरोहा डिपो से दो बसें रवाना हो गई हैं। जबकि 11 बस सोमवार की सुबह रवाना की जाएंगी। रोडवेज अधिकारियों को बसों के सुचारु संचालन, चालक-परिचालकों की तैनाती तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
इन डिपो से जाएंगी बस
डिपो का नाम बसों की संख्या
अमरोहा 13
मुरादाबाद 21
पीतलनगरी डिपो 21
रामपुर डिपो 15
बिजनौर डिपो 17
नजीमाबाद डिपो 13