{"_id":"669d8a5b95feba45d50d76a7","slug":"wounds-of-potholes-on-roads-are-asking-for-repair-ointment-amethi-news-c-96-1-gon1004-122438-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सड़कों पर गड्ढों का जख्म मांग रहे मरम्मत का मरहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सड़कों पर गड्ढों का जख्म मांग रहे मरम्मत का मरहम
Mon, 22 Jul 2024 03:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 22 Jul 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की दुर्दशा के चलते आम आदमी का आवागमन प्रभावित हो रहा है। करोड़ों की लागत से बनी जिले की करीब 500 सड़कों पर गड्ढों के जख्म हैं। लोग इन सड़कों पर मरहम लगाकर मरम्मत के मरहम की मांग कर रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता खराब है। बारिश के दिनों में इन सड़कों पर आवागमन करना परेशानी से भरा है। ओवरलोडिंग से सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
विकास की बात होती है तो उसमें सबसे पहले सड़क की चर्चा होती है। सड़क मार्ग से ही लोग गांव से सड़क व महानगरों तक की दूरी तय कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें तो बना दी गई हैं, लेकिन उनकी हालत बहुत खराब है। लोक निर्माण विभाग की ओर से ठेके का आवंटन कर दिया जा रहा है, जहां उन्नत तकनीकी व गुणवत्ता का प्रयोग किए बिना ही सड़कें बना दी जा रही हैं। खराब गुणवत्ता की सड़कें भी ग्रामीण क्षेत्रों में देखी जा सकती हैं। जिले में करीब 500 से ज्यादा सड़कों की स्थिति खराब है।
विज्ञापन
-- --
बारिश के दौरान गड्ढों में भर रहा पानी
सड़कों की बदहाली सबसे ज्यादा बरसात के मौसम में देखा जा सकता है। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है। आवागमन कर रहे लोगों को पता ही नहीं चलता कि कहां कितना गहरा गड्ढा है। उलरा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश यादव ने बताया कि सड़क के बारे में लोक निर्माण विभाग को अवगत कराया गया है। फिलहाल सिर्फ आश्वासन मिला है। पूरबगांव निवासी सूरज ने बताया कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता बेहतर करने की जरूरत है। निर्माण के दौरान इसकी जांच व निगरानी का डाटा सार्वजनिक होना चाहिए।-- -- -- -
ग्रामीण क्षेत्रों की इन सड़कों की हालत खराब
छीड़ा से भादर संपर्क मार्ग की लंबाई करीब आठ किमी है। लोकसभा चुनाव से करीब दो माह पहले सड़क पर गिट्टी बिछा दी गई। इसके बाद लोक निर्माण विभाग सड़क निर्माण कार्य भूल गया है।
अमेठी तिराहा से एसीसी संपर्क मार्ग, शाहगढ़ चंदौकी संपर्क मार्ग, मुड़ियापुर से नदिया तक संपर्क मार्ग, बरइन का पुरवा से गरथोलिया संपर्क मार्ग, अस्पताल तिराहा से कसरावां संपर्क मार्ग, खुड़ियापुर से पनियार संपर्क मार्ग, हरिहरपुर से सोरांव संपर्क मार्ग, चौबेपुर से केशवरपुर संपर्क मार्ग, कौहार से जुड़ियापुर संपर्क मार्ग, पूरे अहलाद से दुलापुर खुर्द मार्ग, अमेठी से किठावर संपर्क मार्ग, बारामासी से कोरारी संपर्क मार्ग, अमेठी से बेनीपुर मार्ग की हालत खराब है।
स्वीकृति के बाद होगा निर्माण कार्य
ग्रामीण क्षेत्र की खराब सड़कों का प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लिया गया है। सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
-शैलेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, अमेठी।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता खराब है। बारिश के दिनों में इन सड़कों पर आवागमन करना परेशानी से भरा है। ओवरलोडिंग से सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विकास की बात होती है तो उसमें सबसे पहले सड़क की चर्चा होती है। सड़क मार्ग से ही लोग गांव से सड़क व महानगरों तक की दूरी तय कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें तो बना दी गई हैं, लेकिन उनकी हालत बहुत खराब है। लोक निर्माण विभाग की ओर से ठेके का आवंटन कर दिया जा रहा है, जहां उन्नत तकनीकी व गुणवत्ता का प्रयोग किए बिना ही सड़कें बना दी जा रही हैं। खराब गुणवत्ता की सड़कें भी ग्रामीण क्षेत्रों में देखी जा सकती हैं। जिले में करीब 500 से ज्यादा सड़कों की स्थिति खराब है।
विज्ञापन
बारिश के दौरान गड्ढों में भर रहा पानी
सड़कों की बदहाली सबसे ज्यादा बरसात के मौसम में देखा जा सकता है। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है। आवागमन कर रहे लोगों को पता ही नहीं चलता कि कहां कितना गहरा गड्ढा है। उलरा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश यादव ने बताया कि सड़क के बारे में लोक निर्माण विभाग को अवगत कराया गया है। फिलहाल सिर्फ आश्वासन मिला है। पूरबगांव निवासी सूरज ने बताया कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता बेहतर करने की जरूरत है। निर्माण के दौरान इसकी जांच व निगरानी का डाटा सार्वजनिक होना चाहिए।