फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Women demonstrated in the district hospital

Amethi News: जिला अस्पताल में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 01 Aug 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 01 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Women demonstrated in the district hospital
जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के नियमित न आने को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं। -संवाद
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट के नियमित नहीं आने से नाराज महिलाओं ने बृहस्पतिवार को अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएमओ को ज्ञापन देकर प्रत्येक कार्यदिवस में अल्ट्रासाउंड जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन



किसान नेता रीता सिंह की अगुवाई में महिलाएं लाठी-डंडा लेकर जिला अस्पताल पहुंचीं और जांच सेवा बहाल करने संग अन्य मांगें रखीं। रीता सिंह ने कहा कि रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के बावजूद भी अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही है। मरीजों को या तो अमेठी सीएचसी या फिर निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेडियोलॉजिस्ट को तैनाती के बाद प्रतिदिन अस्पताल आकर जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन



उन्होंने अस्पताल प्रशासन से अल्ट्रासाउंड जांच सेवा नियमित किए जाने की मांग रखी। सूचना पर पहुंचे सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह को महिलाओं ने ज्ञापन सौंपा। सीएमओ ने प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं से बातचीत की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शासन को पत्राचार किया जाएगा, जिससे मरीजों को समय पर बेहतर जांच सुविधा मिल सके। इस दौरान श्यामकली, ऊषा, नौरंगा, कमलेश, सरोज और धनपता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed